जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि भारत अब स्टील के क्षेत्र में निर्यात के लिए तैयार हो चुकी है. देश के अन्य हिस्सों से मिलने वाले आयरन ओर के जरिये स्टील कंपनी का उत्पादन शुरू हो जायेगा. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन राष्ट्रीय आर्थिक अखबार को दिये गये इंटरव्यू में यह बातें कहीं. श्री नरेंद्रन ने बताया कि यह खुशी की बात है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया गया है. भारत सरकार ने एक बेहतरीन कदम उठाया है. अब हम लोगों के लिए बेहतरीन समय आया है. अब हम लोगों को बेहतर तरीके से आयरन ओर का प्रबंधन कर दुनिया को मात देने वाले स्टील का निर्माण करना होगा. उन्होंने बताया कि कोकिंग कोल की कमी तो है, लेकिन भारत में इसकी उपलब्धता अभी है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इस कारण इसका बेहतर प्रबंधन कर हम लोग बेहतर प्रोडक्शन कर सकेंगे. वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, रुस, मोजांबिक और अन्य स्थानों से अभी कोकिंग कोल आ रहा है. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होने से लाभ होगा. टाटा स्टील को भी इसका लाभ हो सकेगा और खनिज संपदा का आयात किया जा सकेगा. भारत सरकार को संसाधनों के विकास करने पर बल दिया जाना चाहिए.













