जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी ही कंपनी टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड का अधिग्रहण पूरे तौर पर कर लिया है. 14 करोड़ 78 लाख 99 हजार 994 रुपये में कंपनी के अधिग्रहण की अधिकारिक जानकारी दी गयी. स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने यह जानकारी दी है. 1,15,45,667 इक्विटी शेयर को 10 रुपये प्रति शेयर को 12.81 प्रति शेयर के हिसाब से यह खरीददारी कर ली गयी. टाटा स्टील अभी 66.75 फीसदी स्टेक इस कंपनी में रखती थी, लेकिन अब टाटा स्टील ने शत प्रतिशत शेयर का होल्डर कंपनी हो गयी थी. पहले 66.75 फीसदी शेयर टाटा स्टील के पास था, लेकिन टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के पास बचा हुआ शेयर था. अब टाटा स्टील ने इसका पूर्ण रुप से अधिग्रहण कर ली है. टाटा स्टील की ओर से अभी नये मैटेरियल बिजनेस में काम करना शुरू कर दिया गया है. इसके तहत ग्रेफाइन, कंपोजिट व मेडिकल मैटेरियल के सामान बनाये जा रहे है. 22 जुलाई 2012 को इस कंपनी को तैयार किया गया था, जिसके बाद इसको अब कंपनी अपनी प्रमुख कंपनी के रुप में बनाने वाली है. इसको और बहुपयोगी कंपनी बनाने जा रही है. कंपनी का स्वरुप भी बदला जायेगा.




