
रामगोपाल जेना/ चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति तथा लोकसभा प्रवास समिति की संयुक्त बैठक हुई, इस संगठनात्मक बैठक में राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए. इस बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर हुई. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता जी का आज सुबह के 3: 30 में स्वर्गवास हो गया, बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की उनकी आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें. बैठक में दीपक प्रकाश ने कहा कि 7 जनवरी 2023 को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में सुबह के 11:00 बजे देश के गृह मंत्री अमित शाह का एक कार्यक्रम तय हुआ है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य,जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य ,पूर्व जिला अध्यक्ष ,पूर्व विधायक पूर्व सांसद ,पूर्व प्रत्याशी, मंडल के अध्यक्ष एवं मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल के अध्यक्षों से कहा कि 2024 में यह लोकसभा का सीट भाजपा का होना चाहिए क्योंकि यह भाजपा की सीट थी और इसे हर हाल में वापस लें. बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए पहली बार यह मौका मिला है कि चाईबासा के धरती पर भारतीय जनता पार्टी को विश्व के सबसे बड़ा संगठन बनाने वाले आएंगे. साथ ही साथ उन्होंने हेमंत सरकार के 3 साल की विफलताओं को भी कार्यकर्ताओं को बताया. उन्होंने कहा किस तरफ से सरकार सभी क्षेत्रों में विफल है वह चाहे नियोजन नीति हो, स्थानीय नीति या कोई भी नीति हो , यह सरकार हर साल घोषणा करती है कि यह वर्ष नियुक्ति वर्ष होगी और सिर्फ और सिर्फ घोषणा बनकर ही रह जाती है.(नीचे भी पढ़े)
इस सरकार को झारखंड की जनता का हित से कोई लेना देना नहीं है उसकी कोई चिंता नहीं है वह सिर्फ और सिर्फ अपना हित करती दिखाई दे रही है. बैठक में संगठन महामंत्रीकर्मवीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए कार्य कर रहे हैं. उसी तरह से आप सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए कार्य करें और पिछली बातों को भूल कर सभी कार्यकर्ता 2024 के लिए कार्य करें. जो त्रुटि हुई उसे पहचान कर उससे सीख कर आने वाला 2024 में यह लोकसभा सीट वापस लेनी है और मोदी को देनी है.7 जनवरी को 2023 को टाटा कॉलेज मैदान में होने जा रहे अमित शाह के विशाल कार्यक्रम को लेकर दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी एवं कर्मवीर सिंह ने मैदान जाकर निरीक्षण किया. स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष व मंच का संचालन महामंत्री जगदीश पाट पिंगुआ, तथा धन्यवाद भाषण प्रवास समिति के लोकसभा प्रभारी उदय सिंह देव ने किया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, गुरुचरण नायक, पुष्कर हेंब्रम, शशि भूषण सामड, शिवा बोदरा,मनोज लेयांगी, विजय मेलगांडी, गीता बालमुचू, लालमुनी पूर्ति, अशोक षाड़ंगी, संजय पांडे, दिनेश चंद्र नंदी, विपिन पूर्ति ,गोविंद पाठक, इन्द्रजीत सामड, चंद्रमोहन तिउ, चंदन झा, अनूप सुल्तानिया, मालती गिलुआ, ललित मोहन गिलुवा, अशोक दास, विपिन लागुरी , राकेश शर्मा, सुरा लागुरी ,मधुसूदन तुबिद, जयकिशन बिरुली, विप्लव सिंह, मनजीत कोड़ा, अमित जायसवाल, सन्नी पासवान, दिनेश यादव, रविदास सरिता सांवरिया एवं अन्य भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.





