जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट में मंगलवार को नया कैंटीन का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर वीपी एचआरएम अश्रेयी सरकार, वीपी आइएम उत्तम सिंह, टीडब्लयुयु प्रसिडेंट संजीव चौधरी, टॉप थ्री समेत तमाम ऑफिस बीयरर उपस्थित थे. यह कैंटीन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें एक साथ 50 से 60 कर्मचारियों की बैठने की सुविधा है. इस दौरान कोक प्लांट के कर्मचारियों ने नृत्य का प्रर्दशन भी किया. इस अवसर पर चीफ कोक ओवन रंजन सिंह, बीयुएचआरएम आयुष सिन्हा, साक्षी चौधरी, जेडीसी चेयमैन विभाष शुक्ला, पूर्व डीप्टु प्रेसीडेंट अरविन्द पांडे समेत सभी कमेटी मेंबर उपस्थित थे. (नीचे देखें तस्वीर)







