
जमशेदपुर : टाटा स्टील में लगातार बदलाव होता आया है. इस कड़ी में रमेश कुमार आर को टाटा स्टील का चीफ इनफारमेशन सिक्यूरिटी ऑफिसर व डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर बनाया गया है. वे 17 जनवरी से आइएल 2 स्तर पर कामकाज देखेंगे और एमडी के पीइओ को रिपोर्ट करेंगे. वे साइबर सिक्यूरिटी के एक्सपर्ट है और अदानी समूह, हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज, ओलाम इंफारमेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड समेत कई वैश्विक कंपनियों में काम कर चुके है. दूसरी ओर, टाटा स्टील के ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट मार्केटिंग के तौर पर पदस्थापित राधिका सेन को टाटा स्टील से हटाकर टाटा समूह की हवाई जहाज वाली कंपनी एयर एशिया में भेज दिया गया है. उनको तत्काल प्रभाव से भेजा गया है. दूसरी ओर, इधर, टाटा स्टील में आइएल 3 हेड एचआरबीपी कारपोरेट फंक्शन राशिद जाफरे को टाटा पिगमेंट में तीन साल के लिए भेजा गया है. हेड एचआरबीपी ओड़िशा सचिदानंद राउत को शेयर्ड सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर में हेड एचआरबीपी एमिनिटीज बनाकर भेजा गया है. दिनेश अग्रवाल को हेड एचआरएम स्ट्रैटेजी के पद से हटाकर एचआरबीपी कारपोरेट फंक्शन भेजा गया है. दूसरी ओर, टाटा स्टील के साहिबाबाद के हेड फाइनांस एंड एकाउंट अभिषेक सिन्हा को आइएल 3 स्तर पर प्रोमोशन दिया जायेगा, जिसको आइएल 3 एसआरबी बनाया गया है. इधर, टाटा मेटालिक्स कंपनी में तीन साल के लिए हेड स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट टाटा स्टील अमिताभ भट्टाचार्जी को भेज दिया गया है. वे वहां कोलकाता से ही कामकाज देखेंगे. इसी तरह टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के हेड रोलिंग ऑपरेशन सुरेश चौधरी आइएल3 स्तर से 31 जनवरी 2022 को 36 साल तक सेवा देने के बाद रिटायर होने वाले है. उनकी जगह हेड फ्लैट रोलिंग एंड रोल टेक्नॉलॉजिस्ट एचएसएम अजय कुमार को हेड रोलिंग ऑपरेशन बनाया गया है. इसी तरह आइएल 3 स्तर के हेड फाइनांस एंकाउंट एंड मार्केटिंग एंड सेल्स मनोज कुमार सावरिया का तबादला कर दिया गया है. उनको फाइनांसियल कंट्रोलर बनाया गया है, जो कोलकाता से कामकाज देखेंगे. उनकी जगह शशिशेखर दुबे का पदनाम भी बदल दिया गया है. उनको अब सीनियर मैनेजर एफएंडए सर्विसेज एंड सोल्यूशन बनाया गया है. एक फरवरी से उनका पदस्खापन किया गया है. इसके अलावा मैनेजमेंट ट्रेनीज 9 लोगों को विभिन्न विभागों में पदस्थापित किया गया है. अभिषेक सुभाष पाठक को प्रिंसिपल रिसर्चर आर3 सरफेस इंजीनियरिंग से टाटा सर्विसेज में तबादला कर दिया गया है. इसी तरह टाटा स्टील में मानव संसाधन यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 17 से 20 नवंबर तक परीक्षा करायी गयी थी, जिसमें 6 लोगों का चयन किया गया है. इसमें टीएसएमएल के वीपी के कार्यालय में पदस्थापित गणेश मिश्र को हेड एचआरबीपी बनाया गया है. इसी तरह खपोली प्लांट में सीनियर मैनेजर मनीष कुमार को हेड एचआरबीपी कॉमर्शियल फंक्शन फाइनांस बनाया गया है. वीपी एचआरएम के ऑफिस में पदस्थापित विश्रुत मिश्रा को प्रोमोशन देकर हेड एचआरबीपी बनाया गया है. वे टीएसएलपीएल में 3 साल तक कामकाज देखेंगे. विशाल वत्न को आइएल 4 स्तर से प्रोमोशन देते हुए हेड एचआरबी कारपोरेट फंक्शन बनाया गया है. सीनियर मैनेजर एमिनिटीज मोथी रंजन नंदन को हेड एचआरबीपी ओड़िशा बनाया गया है. एचआरएम सीनियर मैनेजर स्नेहा को आइएल 3 में प्रोमोशन देकर हेड एचआरएम एमिनिटीज, कैंटीन जमशेदपुर में पदस्थापित किया गया है.














