
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मैट-ए-रियालिटी नाम से अपनी तरह का पहला टेक्नोलॉजी कन्वेंशन (प्रौद्योगिकी सम्मेलन) शुरू करने की घोषणा की है. यह दो दिवसीय कार्यक्रम 26-27 मई को होगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया के कुछ प्रमुख ब्रेन को एक साथ एक मंच पर लाना है, जो कुछ उभरती सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकियों) से उत्पन्न अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श और चर्चा करेंगे. आयोजन का विषय गतिशीलता के लिए सामग्री (मैटेरियल्स फॉर मोबिलिटी) है, जो तेजी से विकसित हो रहे मोबिलिटी स्पेस और पर्यावरण पर इसके प्रभाव पर केंद्रित होगा. इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी टेक्नोलॉजी, हाइपरलूप, एरियल टैक्सी और इनके जैसी अन्य रोमांचक प्रौद्योगिकियां एजेंडे का हिस्सा होगी. पैनल में शामिल वक्ता उन सामग्रियों के चुनाव पर भी बोलेंगे, जो अंततः भविष्य के वाहनों का निर्माण करेंगी और पर्यावरण पर इसके प्रभाव का निर्धारण करेंगी. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड न्यू मैटेरियल्स बिजनेस डॉ देबाशीष भट्टाचार्जी ने कहा है कि इस सम्मेलन का विचार इनोवेटिव मैटेरियल्स से संबंधित चर्चाओं पर दर्शकों की व्यापक भागीदारी के आधार पर परिकल्पित किया गया है जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए मानव जाति के लक्ष्य का समर्थन करते हुए नयी टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशन को सक्षम कर सकते हैं. इस अनूठे सम्मेलन मैट ए रियालिटी के शुभारंभ की घोषणा करते हुए उन्हें प्रसन्नता जाहिर की है. नैनोस्पेस से लेकर एयरोस्पेस तक, मैटेरियल साइंस और टेक्नोलॉजी में विकास हमेशा मानव जाति द्वारा की गयी तकनीकी प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण प्रवर्तकों में से एक रहा है. सेमिनार दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगा. इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण और अन्य विवरण के लिए माइक्रोसाइट https://mat-e-reality.nowvirtual.live/register/#home पर देखा जा सकता है.











