
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अधिकारियों (ऑफिसरों)व कर्मचारियों का एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप अब कदमा उलियान स्थित महात्मा गांधी आरोग्य भवन में होगा. इस आरोग्य भवन का बेहतर इस्तेमाल करने के उद्देश्य और अधिकारियों व कर्मचारियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए नया एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप शुरू किया गया है. इसका उदघाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने किया. इस मौके पर टटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पॉल, पीयुष गुप्ता, अतरई सान्याल, अवनिश गुप्ता के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. बताया जाता है कि एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप ऑफिसरों व कर्मचारियों का टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में होता था. लेकिन वहां रेगुलर पेशेंट के साथ इलाज होता था. कदमा उलियान स्थित महात्मा गांधी आरोग्य भवन में ठेका मजदूरों का हेल्थ चेक अप होता था. अब वहां सुविधाओं को विकसित कर दिया गया है. नये सिरे से सारी सुविधाएं और चिकित्सकों का पदस्थापन की व्यवस्था कर एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप की व्यवस्था आरोग्य भवन में ही कर दिया गया है. एक तरफ ठेका मजदूरों का इलाज संभव हो सकेगा जबकि एक तरफ ऑफिसरों व कर्मचारियों का एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप शुरू हो सकेगा.




