जमशेदपुर : टाटा स्टील ने भारत में वित्तीय वर्ष 2022-2023 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2022) तक 4.92 मिलियन टन का प्रोडक्शन की है. इसी आलोच्य अवधि में पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 20221-2022 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2021 तक) 4.63 मिलियन टन का उत्पादन कंपनी ने किया था. वैसे वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2022 तक कंपनी ने 4.90 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया है. कंपनी ने भारत में बेहतर प्रोडक्शन करने में सफलता पायी है जबकि यूरोप में थोड़ी कमी दर्ज की गयी है. टाटा स्टील के यूरोप में वित्तीय वर्ष 2022-2023 में (अप्रैल से लेकर जून 2022) तक कंपनी ने यूरोप में 2.43 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया था जबकि इसी आलोच्य अवधि में कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अप्रैल से लेकर जून 2022 तक में 2.67 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया था जबकि वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से लेकर मार्च 2022 तक कंपनी ने 2.31 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया था. इसी तरह टाटा स्टील ने थाइलैंड में भी प्रोडक्शन में कमी लायी है. टाटा स्टील थाइलैंड ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2022) तक 0.31 मिलियन टन का प्रोडक्शन की है. इसी आलोच्य अवधि में पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 20221-2022 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2021 तक) 0.35 मिलियन टन का उत्पादन कंपनी ने किया था. वैसे वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2022 तक कंपनी ने 0.34 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया है. टाटा स्टील की स्टील डिलीवरी की बात की जाये तो टाटा स्टील ने भारत में वित्तीय वर्ष 2022-2023 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2022) तक 4.06 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की है. इसी आलोच्य अवधि में पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2021-2022 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2021 तक) 4.15 मिलियन टन की डिलीवरी कंपनी ने किया था. वैसे वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2022 तक कंपनी ने 5.12 मिलियन टन का डिलीवरी किया है. इधर, टाटा स्टील यूरोप में वित्तीय वर्ष 2022-2023 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2022) तक 2.16 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की है. इसी आलोच्य अवधि में पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2021-2022 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2021 तक) 2.33 मिलियन टन की डिलीवरी कंपनी ने किया था. वैसे वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2022 तक कंपनी ने 2.40 मिलियन टन का डिलीवरी किया है. टाटा स्टील थाइलैंड में वित्तीय वर्ष 2022-2023 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2022) तक 0.31 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की है. इसी आलोच्य अवधि में पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2021-2022 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2021 तक) 0.35 मिलियन टन की डिलीवरी कंपनी ने किया था. वैसे वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2022 तक कंपनी ने 0.34 मिलियन टन का डिलीवरी किया है. टाटा स्टील कोरोना के बढ़ते मामलों के पुनरुत्थान की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उचित कार्रवाई कर रहा है. इसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियामक अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कर्मचारियों और समुदाय और उसके ग्राहकों और अन्य हितधारकों के हित को देखते हुए फैसला लेगी.
घरेलू डिलीवरी के प्रमुख बातें : (नीचे देखे पूरी खबर)
- ‘ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स’ सेगमेंट की डिलीवरी में व्यापक आधार वाली रिकवरी पर साल-दर-साल 22% की वृद्धि हुई.
*’ब्रांडेड उत्पाद और खुदरा’ सिगमेंट की डिलीवरी मोटे तौर पर समान थी. टाटा टिस्कॉन ने अपने बेहतर डिलीवरी सिस्टम के जरिये बेहतर डिलीवरी की है. - ‘औद्योगिक उत्पाद और परियोजनाएं’ सेगमेंट की डिलीवरी में 8% साल-दर-साल वृद्धि हुई, जो मुख्य रूप से वृद्धि द्वारा संचालित है, इंजीनियरिंग आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मूल्य वर्धित उत्पादों की बिक्री में इजाफा हआ है.
- तिमाही के दौरान टाटा स्टील आशियाना से राजस्व, व्यक्तिगत घर के लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म
बिल्डर्स, 77% साल दर साल से बढ़कर 457 करोड़ रुपये तक हुआ है.


