जमशेदपुर : टाटा स्टील के आई ब्लास्ट फर्नेस की ब्लास्ट फर्नेस प्रोपर की टीम ने जकार्ता में होने वाली इंटरनेशनल कंवेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्किल में टाटा का नेतृत्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. टाटा स्टील इंडिया से 5 टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 4 टीम क्वालिटी सर्किल से तथा एक टीम मास टीम की ओर से भाग ली थी. अन्य देशों को मिलाकर लगभग 268 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. औद्योगिक क्षेत्र में क्वालिटी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता इसको माना जाता है. गोल्ड मेडल जीतने वालों में टीम लीडर हितेश कुमार पटेल, मेंबर धीरज कुमार सिंह कुमार, अजय सिंह जितेंद्र कुमार दास, मनीषा कुमारी, दीपक कुमार, अभिजीत राय और टीम के फैसिलिटर कुमार सानू शामिल है.













