जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से सेल्स व बीडीएम पद के लिए दिल्ली लोकेशन के लिए कर्मचारियों की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. टाटा स्टील की ओर से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. आवेदकों को कहा गया है कि जितने भी आवेदक है, वे पहले जितने भी नियम है, उन सारे नियमों का अनुपालन कर लें. टाटा स्टील के अधिकारिक वेलसाइट के कैरियल ऑप्सन में क्लिक कर अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए सारे लोगों को आवेदन जमा करने को कहा गया है. मार्केट और चैनल डेवलपमेंट के लिए यह कदम उठाया गया है. आवेदक को बिजनेस प्लान को क्षेत्र में लागू करना, व्यावसायिक लक्ष्यों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधकों का मार्गदर्शन करना, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट (सलाहकार, आर्किटेक्ट और स्ट्रक्चरल इंजीनियर), उन सरकारी कार्यालयों से संपर्क करना, जहां नेस्ट-इन समाधानों की संभावना मौजूद है. क्षेत्र में समाधान भागीदार या चैनल विकास के माध्यम से पहुंच का विस्तार करना, सेल्स पहलों को लागू करना विपणन से मार्गदर्शन का आधार है, नए मॉड्यूलर समाधानों का प्रयोग और व्यावसायीकरण और क्षेत्रीय अभियानों की सक्रियता और प्रमुख घटनाओं पर नज़र रखना जैसी जिम्मेदारी को निभाना है.



