
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने सेफ्टी को लेकर नया प्रयोग किया है. इसके तहत टाटा स्टील ने गैर ऑफिसर सेमी मैनेजरियल काम में लगे कर्मचारियों और साधारण कर्मचारियों के लिए अवार्ड की घोषणा की है ताकि सुरक्षा को लेकर कर्मचारी भी संजिदा हो सके. कर्मचारियों को और बेहतर तरीके से आगे लाने और सबको जोड़ने के लिए यह नये तरीके का प्रयोग किया गया है. इसको लेकर टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी संजीव पॉल और टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने संयुक्त रुप से सरकुलर जारी किया है. इसके तहत सेफ्टी को लेकर बेहतर काम करने वाले लीडर को सेफ्टी एस अवार्ड दिया जायेगा, जिसके तहत सेफ्टी बोर्ड पर उनकी तस्वीर लगायी जायेगी और ग्रीन क्रॉस बैच अवार्ड दिया जायेगा, जो हर माह लगेगा. सेफ्टी पैटरी अवार्ड भी होगा. यह हर तीन माह में दिया जायेगा, जो लगातार सेफ्टी को लेकर बेहतर काम कर रहा है. ऐसे कर्मचारी को 8 हजार रुपये और सर्टिफिकेट दिया जायेगा. इसके अलावा सेफ्टी एक्सपेलर अवार्ड दिया जायेगा, जिसके विजेता को 25 हजार रुपये और सर्टिफिकेट दिया जायेगा जो हर छह माह में हदिया जायेगा. सेफ्टी इवेनजलिस्ट अवार्ड दिया जायेगा, जो दूसरो के लिए उदाहरण बने है और सेफ्टी को आत्मसात कराने में बड़ी भूमिका निभायी है, उसको एमडी की ओर से 50 हजार रुपये तक का अवार्ड दिया जायेगा, जो साल में एक बार दिया जायेगा. एपेक्स सेफ्टी व हेल्थ टॉर्च बेयरर को पांच हजार रुपये दया जायेगा, जो वार्षिक होगा और रोलिंग ट्राफी दी जायेगी. ग्रन क्रॉस ट्राफी भी साल में एक बार दिया जायेगा, जिसके विजेता को पांच हजार रुपये और रोलिंग ट्राफी दिया जायेगा. आपको बता दें कि टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने हाल ही में हुई दुर्घटना को लेकर काफी चिंता जतायी है और कहा है कि ऐसी घटनाएं बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसको देखते हुए यह कदम उठाये गये है.



