
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने बीते वित्तीय वर्ष 2021-2022 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन (उत्पादन) और डिलीवरी (आपूर्ति) में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. टाटा स्टील ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज और एनएसइआइएल को इसकी जानकारी उपलब्ध करायी है. टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 में भारत के संयंत्रों में 16.92 मिलियन टन का उत्पादन की थी, जिसके विपरित कंपनी ने बीते वित्तीय वर्ष 2021-2022 को 19.06 मिलियन टन का उत्पादन करने में सफलता पायी है. इसी तरह टाटा स्टील यूरोप में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 9.55 मिलियन टन का उत्पादन हो रहा था, जो इस साल 2021-2022 में 10.12 मिलियन टन तक हुआ. इसी तरह टाटा स्टील थाइलैंड प्लांट में 2020-2021 में 1.33 मिलियन टन था, जो बीते वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 1.29 मिलियन टन का उत्पादन हुआ. डिलीवरी की बात की जाये तो टाटा स्टील के भारत में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 17.30 मिलियन टन का डिलीवरी कंपनी ने की थी, जबकि बीते वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 18.27 मिलियन टन का डिलीवरी कंपनी ने की है. टाटा स्टील यूरोप में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 8.82 मिलियन टन का डिलीवरी की गयी जबकि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 8.99 मिलियन टन का डिलीवरी की गयी थी. टाटा स्टील थाइलैंड प्लांट में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 1.30 मिलियन टन का डिलीवरी की गयी थी जबकि बीते वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 1.33 मिलियन टन का डिलीवरी कंपनी ने की है. टाटा स्टील ने कोरोना के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन किया है. टाटा स्टील के इंडिया में डिलीवरी में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी साल दर साल दर्ज की गयी है. घरेलू डिलीवरी में करीब 14 फीसदी की साल दर साल बढ़ोत्तरी हुई है. डिलीवरी में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. टाटा स्टील की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्शन में 27 फीसदी का बढ़ोत्तरी डिलीवरी में दर्ज की गयी है और करीब 2.5 मिलियन टन तक का उत्पादन किया गया है. ब्रांडेड प्रोडक्ट व रिटेल सिगमेंट में भी 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है, जो 5.2 मिलियन टन तक चला गया है. इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट व प्रोजेक्ट में 12 फीसदी ज्यादा डिलिवरी कंपनी ने की है, जो 6.3 मिलियन टन तक का डिलीवरी किया गया है. टाटा स्टील के घर बनाने वाले आशियाना प्रोडक्ट ने काफी बेहतर रेवेन्यू दिया है, जो 1465 करोड़ रुपये तक है. बीते वित्तीय वर्ष 2020-2021 से लगभग दोगुना बढ़ोत्तरी टाटा स्टील ने दर्ज की है.






