जमशेदपुर : टाटा स्टील करीब 2000 करोड़ रुपये गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (नन कंवरटेबल डिबेंचर) के जरिये हासिल करेगी. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की हुई बैठक में इसको तय किया गया. टाटा स्टील की ओर से बांबे स्टॉक एक्सचेंज को दिये गये जानकारी में बताया गया है कि निजी स्तर पर यह नन कंवरटेबल डिबेंचर का जुगाड़ कंपनी करेगी. बांबे स्टॉक एक्सचेंज को यह बताया गया है कि समिति ने नन कंवरटेबल डिबेंचर (एनसीडी) के रुप में ऋण प्रतिभूतियों के मुद्दे को मंजूरी दे दी है. इसके मूल्य के 20 हजार एनसीडी 10,00,000 प्रत्येक शेयर कुल मिलाकर 2000 करोड़, दो अलग-अलग ऋंखला में जारी किये जाने हैं. इसके तहत 500 करोड़ का एक ऋंखला जबकि दूसरा ऋंखला 1500 करोड़ड का होगा. पहली ऋंखला 20 सितंबर 2022 को आयेगी जिसकी परिपक्वता की तिथि 20 सितंबर 2027 होगी. वहीं, दूसरी ऋंखला 1500 करोड़ रुपये की होगी, जो 20 सितंबर 2022 को होगी, जो 20 सितंबर 2032 तक परिपक्व होगी.



