
जमशेदपुर : टाटा स्टील के भूषण स्टील में पदस्थापित आइएल 2 स्तर के अधिकारी हरबिंदर सिंह को अब टाटा केमिकल (यूएसए) भेज दिया गया है. दो साल के लिए उनको यह पदस्थापन किया गया है. एक अप्रैल से यह बदलाव को लागू किया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील के कलिंगानगर के चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग सुधीर कुमार महतो को तीन साल के लिए टाटा स्टील भूषण स्टील में भेज दिया गया है. एक मार्च से उनका यह पदस्थापन किया गया है. वे अंगुल प्लांट से कामकाज देखेंगे. टाटा स्टील के चीफ सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस राजीव गर्ग को चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग बनाया गया है. इसके अलावा न्यू सिगमेंट व इंफ्रास्ट्रक्चर का चीफ मार्केटिंग विजय कुमार दारा को सीएसएम इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट, प्रोजेक्ट व एक्सपोर्ट वेस्ट बनाया गया है, जो मुंबई से कामकाज देखेंगे. ये सारे बदलाव एक मार्च से लागू किया गया है.







