• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-upcoming-avtaar-टाटा स्टील अब नये अवतार में नजर आयेगी, नरेंद्रन एंड टीम कंपनियों की संख्या घटाने के मिशन पर, विदेशों की कंपनियों को समेटने की तैयारी, भारत में ओड़िशा समेत कई नयी कंपनियों का करेगी अधिग्रहण, तार कंपनी, टाटा मेटालिक्स और अधिग्रहित उषा मार्टिन के समायोजन के बाद जुस्को, टाटा पिगमेंट, टीआरएफ जैसी कंपनियों को होगा समायोजन, नये सिरे से तैयार होगा बोर्ड, कैसे चलेगी यूनियन, इसका क्या निकल रहा रास्ता, जानें

November 18, 2020
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा स्टील का साकची जेनरल ऑफिस मेन गेट.

जमशेदपुर : टाटा स्टील अपनी समूह की कंपनियों की संख्या घटाने जा रही है. इस कड़ी में कंपनी ने काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत प्रथम चरण में सहायक कंपनियों को चार कलस्टर में बांटा गया है, जिसमें लांग प्रोडक्ट, माइनिंग, यूटिलिटीज और डाउनस्ट्रीम शामिल है. इसके तहत तार कंपनी (दी इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट) और टाटा मेटालिक्स का टाटा लांग प्रोडक्ट (टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन) का समायोजन पिछले दिनों तक दिया गया, जिसके तहत नये बोर्ड को बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इसके संचालन को लेकर छह से नौ माह का समय कंपनी ने लिया है, जिसके बाद तीनों कंपनियों का मैनेजमेंट और तमाम प्रबंधकीय क्षमता एक साथ चलेगी. कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से एक कंपनी से दूसरी कंपनियों में भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. कंपनी को ज्यादा धारदार और कारोबारी लिहाज से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. नयी बोर्ड के गठन के बाद सरकार के विभिन्न स्तरों पर मंजूरी के लिए भेजा जायेगा, जिसमें समय लग सकता है. टाटा स्टील के मुताबिक, टाटा स्टील स्केल, सिनर्जी और सिम्प्लीफिकेशन को संचालित करने और सभी स्टेक होल्डरों के लिए मूल्य का सृजन करने के लिए अपने भारतीय फुटप्रिंट का पुनर्गठन कर रही है और सूचीबद्घ व असूचीबद्घ सहायक कंपनियों को 4 क्लस्टर में विभाजित कर रही है. प्रस्तावित समेकन महत्वपूर्ण तालमेल बनाएगा और कंपनी को लॉन्ग प्रोडक्ट्स खंड में भविष्य के विकास की दिशा में ले जाएगा. कंपनी ने कहा है कि लांग प्रोडक्ट को लेकर प्रक्रिया 6 से 9 महीनों में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जो आवश्यक नियामक अनुमोदन के अधीन है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इस मसले पर कहा है कि अब हम स्केल, सिनर्जी और सिम्प्लीफिकेशन को संचालित करने के लिए अपनी भारतीय सहायक कंपनियों को चार वर्टीकल में फिर से संगठित करने जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया है कि यह हमारे स्टेकहोल्डरों के लिए मूल्य का सृजन करेगा. दूसरी ओर, सूत्र बता रहे है कि टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (जुस्को), टीआरएफ और टाटा पिगमेंट का समायोजन किया जाना है, जो एक तरह का काम करती है. नागरिक सुविधा प्रदान जुस्को करती है तो टीआरएफ स्ट्रक्चर खड़ी करने वाली कंपनी है जबकि टाटा पिगमेंट पेंट बनाने वाली कंपनी है. एक साथ इन कंपनियों को किया जायेगा. यहीं वजह है कि जुस्को का नाम बदलकर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कर दिया गया है. टाटा स्टील माइनिंग की अलग कंपनी बन चुकी है, जिसमें सारी छोटी-छोटी माइनिंग कंपनियों को समायोजित किया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सारे कंपनियों के बोर्ड के सदस्यों को बोल दिया गया है. (नीचे और भी है टाटा स्टील में होने वाले बदलाव से जुड़ी खबरें, जरूर पढ़ें)

टीवी नरेंद्रन का स्केच.

विदेशों में रणनीतिक तौर पर कारोबार समेटने की तैयारी
टाटा स्टील अपने विदेशों के संयंत्रों को समेटने में लगी है, जहां सबसे ज्यादा कंपनी को घाटा होता नजर आ रहा है. इस कड़ी में टाटा स्टील यूरोप को पहले ही बेचने की तैयारी की गयी थी, लेकिन कई सारे अड़ंगा आने के कारण इसको नहीं बेचा जा सका है. कंपनी ने एसएसएबी स्वीडन के साथ ईमूदीन स्टील वर्क्‍स समेत टाटा स्टील के नीदरलैंड्स कारोबार के संभावित अधिग्रहण के लिए प्राप्त दिलचस्पी पर आधारित बातचीत शुरू की है. कंपनी ने सुपरवाइजरी बोर्ड और टाटा स्टील नीदरलैंड्स के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के साथ बातचीत शुरू की है और ड्यू डिलिजेंस और स्टेक होल्डरों के परामर्श समेत यह प्रक्रिया अगले चरण में जाएगी. कंपनी बैलेंस शीट के अतिरिक्त ऋण को चुकाने की दिशा में हर रणनीतिक पुनर्गठन की आदमनी को नियोजित करने के लिए प्रतिबद्घ है. कंपनी ने टाटा स्टील नीदरलैंड्स और टाटा स्टील यूके को अलग करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू की है और भविष्य में नीदरलैंड्स और यूके के कारोबार के लिए अलग-अलग रणनीतिक रास्ते अपनाएगी. टाटा स्टील ने टाटा स्टील यूके के दीर्घकालिक भविष्य की सुरक्षा के लिए संभावित उपायों पर यूके सरकार के साथ अपनी बातचीत जारी रखी है और भविष्य में टाटा स्टील इंडिया से किसी भी फंडिंग सपोर्ट की आवश्यकता के बिना व्यवसाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी विकल्पों की समीक्षा कर रही है. टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ कौशिक चटर्जी कहा है कि टाटा स्टील के नीदरलैंड्स कारोबार के संभावित अधिग्रहण के बारे में एसएसएबी स्वीडन द्वारा शुरू की गई बातचीत के आधार पर, हम एक उचित प्रक्रिया करेंगे और परामर्श और उचित परिश्रम के साथ अगले चरण में जाएंगे. (नीचे और भी है टाटा स्टील में होने वाले बदलाव से जुड़ी खबरें, जरूर पढ़ें)

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन.

टाटा स्टील भारत में नयी ऊर्जावान कंपनियों का करेगी अधिग्रहण
टाटा स्टील की ओर से भारत में नयी ऊर्जावान कंपनियों का अधिग्रहण करने जा रही है. ओड़िशख़ के नीलांचल इस्पात कंपनी लिमिटेड को अधिग्रहित करने की इच्छा जतायी गयी है. यह कंपनी केंद्रीय लोक उपक्रम एमएमटीसी, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और मेकॉन और ओड़िशा सरकार की आइपीआइसीओएल और ओड़िशा खनन निगम लिमिटेड के साथ काम करती है. इसकी पुष्टि टाटा स्टील के एमडी ने की है और कहा है कि इसके अधिग्रहण को लेकर हमारी रूचि है. (नीचे और भी है टाटा स्टील में होने वाले बदलाव से जुड़ी खबरें, जरूर पढ़ें)

कैसे चलेगी समायोजित होने वाली कंपनियों की यूनियन
तार कंपनी, जुस्को, टीआरएफ, टाटा पिगमेंट, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट समेत तमाम कंपनियों का अलग-अलग समायोजन हो रहा है. इन सारी कंपनियों में अलग-अलग यूनियन संचालित होती है. ऐसे में सारे लोग यह आशंकित है कि इन कंपनियों की यूनियनों का क्या होगा. कर्मचारी कैसे काम करेंगे. यूनियनों का भी क्या समायोजन होगा, इन सारे सवालों को लेकर जरूर यूनियन के नेता आशंकित है. हालांकि, टाटा स्टील में टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील की ही टीजीएस में टिस्को मजदूर यूनियन चल रही है, ऐसे ही मॉडल पर यूनियन को चलाने का उपाय पर मैनेजमेंट सोच रही है. हालांकि, इसका फाइनल रुपरेखा छह से नौ माह के बाद सामने आयेगा कि किस तरह मैनेजमेंट काम करेगा और किस तरह यूनियन.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित

October 23, 2026
Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Next Post

central-trade-union-strike-केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशन ने आहूत की 26 नवंबर को देश भर के मजदूरों की हड़ताल, आंदोलन को लेकर लिये गये कई फैसले

Jamshedpur-Fraud : गोविंदपुर में पकड़ाए बंटी और बबली, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नाम पर ग्रामीणों से कर रहे थे ठगी

Jamshedpur-Fraud : गोविंदपुर में पकड़ाए बंटी और बबली, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नाम पर ग्रामीणों से कर रहे थे ठगी

Horoscope : आज का राशिफल, गुरुवार, 19 नवंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, गुरुवार, 19 नवंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News