
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के साथ मिलकर दी जाने वाली छात्रवृति वीजी गोपाल मेमोरियल ट्रस्ट ने वीजी गोपाल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इसके मुताबिक इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के छात्रों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये, प्रोफेशनल कोर्स में पीजी करनेवाले इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट, पर्सनल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट और एकाउंटेंसी के छात्रों को 9 हजार रुपये प्रति वर्ष, किसी भी ब्रांच में डिप्लोमा करने वाले छात्रों को 9 हजार रुपये प्रति वर्ष तथा प्लस टू की शिक्षा पा रहे वैसे छात्र जिनके अभिभावक का निधन हो गया है, उन्हें 7200 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे.इसी के साथ सभी केटेगरी के छात्र आवेदन कर सकते हैं. इन कोर्सों में 1 जवनरी 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक की अवधि में एडमिशन करनेवाले छात्र आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है. इसी के साथ भरें भरे हुए फॉर्म को सबमिट करने का समय 26 अप्रैल है. इसमें कुल बीस विद्यार्थियों को स्कॉलशिप दी जाएगी. वही 5 छात्रवृत्ति विशेष रूप से महिलाओं को दी जाएगी. साथ ही वैसे विद्यार्थियों को ही यह छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनके अभिभावकों का वेतन प्रति माह 78310 रुपये से कम होगा. स्वरोजगार वाले छात्रों को संतोषजनक आय प्रमाणपत्र वीजी गोपाल स्कॉलरशिप कमेटी के सचिव के पास जमा करना होगा. इसी के साथ आरडी टाटा टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के प्रथम पांच रैंक के छात्रों को भी लाभ मिलेगा.
यहां मिलेगा फार्म और होगा जमा
जनरल ऑफिस बिल्डिंग के सीनियर मैनेजर (इंप्लाइमेंट ब्यूरो) कार्यालय में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और 2 बजे दोपहर से शाम 5.30 बजे तक फॉर्म मिलेगा और जमा किया जाएगा.फॉर्म इंट्रानेट से भी डाउनलोड किया जा सकता है.














