
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर एक का रहने वाला अभिषेक पांडेय पर उसके ही पड़ोस के रहने वाले संजय सिंह, राधे सिंह, पप्पू सिंह ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है. अभिषेक ने बताया कि वह शाम को अपने घर के सामने खड़ा था. उसी दौरान संजय सिंह नशे की हालत में आया और गाली देने लगा. उसके बाद वह रूपये की मांग करने लगा. नहीं देने पर और भी गाली देने लगा. जब उसने गाली देने का विरोध किया. उसी दौरान पप्पू सिंह और राधे सिंह भी मौके पर पहुंचा और घेर कर लाठी- डंडा से उसकी पिटाई कर दी. संजय ने उसके जेब से 300 रुपये भी निकाल लिये. संजय के भाई राधे और पप्पू उसका गला दबा कर मारने का प्रयास किये. उसके बाद घटना की सूचना परिवार के लोगों ने थाना को दी. जिसके बाद थाना मामला को शांत कराया. साथ ही घायल को इलाज के लिए एमजीएम भेजवाया.






