
जमशेदपुर : टाटा स्टील के डब्ल्यूआरएम जेडीसी की ओर से गुरुवार को हाता स्थित बाबूडीह प्राइमरी स्कूल में सीएसआर के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही चित्र प्रतियोगिता करायी गयी और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को स्कूल आने के लिए काउंसलिंग की गयी और बच्चों के बीच में खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। रमेश शंकर चीफ डब्ल्यूआरएम, रिज़वान हैदर हेड ऑपरेशन्स डब्ल्यूआरएम, पंकज हेड मेकेनिकल डब्ल्यूआरएम, मोनेंद्र वत्स हेड आईईएम, मनमोहन तिवारी मैनेजर ऑपरेशन डब्ल्यूआरएम, वी श्रीधर मैनेजर टेक्निकल सर्विसेज डब्ल्यूआरएम, सत्यम मंगलमूर्ति (एचआर) डब्ल्यूआरएम, रणवीर सिंह यूसीएम सह जेडीस चेयरमैन, आरके मिश्रा यूसीएम, विकास, बीएस गिरि, मोहम्मद रिजवान, दीपांक दे, अंजलि, वर्षा एवं शिवम सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भागीदारी निभायी। इस दौरान अन्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।



