जमशेदपुर : इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कम्फडरेशन की ओर से ऑस्ट्रेलिया में चल रहे सेमिनार में दुनिया भर के ट्रेड यूनियन के लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसमें भाग लेने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, मजदूर नेता और झारखंड के इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय और इंटक के महासचिव संजय सिंह समेत अन्य लोग हिस्सा ले रहे है. इसमें इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन के महासचिव गाय राइडर भाग ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू और राकेश्वर पाण्डेय ने भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन और भारत में चुनौतियों का सामना करने के बारे में दो शीर्ष ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ चर्चा की. ट्रेड यूनियन नेता डॉ जी संजीव रेड्डी के नेतृत्व में भारत के 11 राष्ट्रीय केंद्रों के संयुक्त कार्रवाई मंच पर भी चर्चा की. बैठक बहुत सफल रही और दोनों नेताओं ने भारत में मजदूर आंदोलन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध किया और इसे ट्रेड यूनियन एकजुटता कहा जाता है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने टाटा स्टील और यूनियन के बीच के सम्बन्ध की तारीफ की और कहा कि आपसी सम्बन्धो से कर्मचारियों के हितो में काम होता आया है और आगे भी होता रहेगा. टाटा समूह और यूनियन के बीच के संबंधों और ऐतिहासिक समझौतों के बारे में भी दुनिया भर के मजदूर नेताओं को बताया.






