
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में एनएस ग्रेड के कर्मचारियों और भावी कमेटी मेंबर के उम्मीदवारों ने अरविंद पांडे शैलेश गुट के चुने गए चुनाव कमेटी के सदस्य पीके सिंह, एके सिंह मुखिया और नेहा महतो का यूनियन परिसर पहुंचने पर स्वागत किया। चुनाव कमेटी के तमाम सदस्यों ने एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि हम पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराएंगे। इसके लिए आप लोग निश्चिंत होकर रहें। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने कहा कि चुनाव कमेटी के बाकी सदस्यों का भी हम स्वागत करेंगे। इस दौरान सरवेंदर झा, शुभम कुमार सिंह, राजेश कुमार, भोला राम साहू, तामेश्वर, उदय सिंह, शेखर, रोहित, मुन्ना सिंह, अभिनव, आकाश, शुभम, मयंक, विकास, राम कुमार मुंडा, अभिषेक, किशन समेत अन्य उपस्थित थे।




