
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है. करीब 50 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रिजल्ट जारी हो गया. प्रथम चरण में 214 में से 50 सीट के लिए मतगणना पूरी हो गयी है. इसमें कई दिग्गज चुनाव जीत चुके है जबकि कई दिग्गजों का चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है. टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय चुनाव में बाल बाल बच गये. कोक प्लांट के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 से अरविंद पांडेय का मुकाबला शशांक मंजर के साथ था. दोनों को बराबर वोट आया, जिसके बाद टॉस के माध्यम से अरविंद पांडेय चुनाव जीत गये. नसीब से अरविंद पांडेय अपने डिपार्टमेंट से चुनाव जीत पाये. इसी तरह पूर्व उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा चुनाव जीत गये है. पिछले चुनाव में वे हार गये थे. इस बार उन्होंने बढ़िया कम बैक किया और वे चुनाव में जीत दर्ज की. शिवेश वर्मा ने अपने सिंटर प्लांट विभाग से जीत दर्ज की और सीटिंग कमेटी मेंबर संतोष पांडेय (टुन्नु-सतीश गुट) को एक मत से पराजित किया. इसी तरह पूर्व उपाध्यक्ष मनोहर मुखिया ने भी चुनाव जीत लिया है. कोक प्लांट से ही पूर्व सहायक सचिव सीएस झा (चंद्रशेखर झा) ने चुनाव जीता है. पूर्व उपाध्यक्ष और अरविंद पांडेय के गुट के कद्दावर नेता आरसी झा भी कोक प्लांट से चुनाव जीत गये है. इसी तरह मेडिकल डिपार्टमेंट से उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय ने चुनाव जीत लिया है जबकि सहायक सचिव नितेश राज एक वोट से अपने विभाग से चुनाव जीत गये है. एलडी 2 से गुरुशरण सिंह जीते है.
चुनाव जीतने वालों की सूची विभागवार :
सीट नंबर-चुनाव जीतने वाले का नामकुल उम्मीदवारों की सूची
01-ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस-अनिल कुमार
01-ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस-राकेश कुमार शुक्ला
01-ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस-पुष्कर कुमार
02-ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस-राजू महतो
03-एचएमएल कोक प्लांट-हीरा प्रसाद यादव
03-कोक प्लांट-संजय कुमार सिंह
04-बी ब्लास्ट फर्नेस-भगवान राय और कुंदन कुमार सिंह
05-कोक प्लांट-विभाष शुक्ला और विवेक कुमार सिंह
06-न्यू बारा-राजेश कुमार सिंह
07-कोक प्लांट-अरविंद कुमार यादव
08-कोक प्लांट-संजय कुमार पांडेय, दीप राय रजक
09-कोक प्लांट-अरविंद पांडेय, सीएस झा
10-कोक प्लांट-आरसी झा और शशिभूषण पिंगुवा
11-संतोष कुमार मोहंती
12-कोक प्लांट-सचिदानंद शर्मा और उदय कुमार झा
13- कोक प्लांट-मनसुक लाल पटेल (एमएल पटेल)
14-कोक प्लांट बैटरी नंबर 8-9-संजीव कुमार
15-जी ब्लास्ट फर्नेस-मुकुंद प्रसाद सिंह
16-जी ब्लास्ट फर्नेस-अजय कुमार
17-जी ब्लास्ट फर्नेस-मनोहर मुखिया
18-एच ब्लास्ट फर्नेस-रविशंकर पांडेय
21-आइ ब्लास्ट फर्नेस-डी भानु
39-शिवेश वर्मा
44-मेडिकल-शत्रुघ्न राय
सीआरएम-नितेश राज
64-एचएसएम-भगवान सिंह

निर्विरोध निर्वाचित लोगों की फाइनल सूची :
महामंत्री सतीश सिंह-न्यू बार मिल
उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह-एच ब्लास्ट फर्नेस
संजीव तिवारी-आइ ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन
सुब्रत सिन्हा-आरएमएम
आरए आफरीदी-आरएमएम
सुनील दास-आरएमएम
नागेंद्र सिंह-आरएमएम
संजय कुमार सिंह-आरएमएम
शिवशंकर सिंह-लैंड मार्केट व एस्टेट
मनोज कुमार तिवारी-मेडिकल
संदीप कुमार बेहरा-सीआरएम
मोहन सिंह-एचएसएम
राजीव कुमार चौधरी-कैपेबिलिटी डेवपलमेंट
जयशंकर सिंह-सेफ्टी, ओएचएस व अन्य
विमल कुमार-प्लानिंग, फ्लैट प्रोडक्ट
उमेश कुमार-इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट
संजय कुमार पांडेय-कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन
धनंजय-एसटी मिल, ट्यूब डिवीजन
नर्मदेश्वर कुमार चौधरी-आरएमएम
ब्रजेश कुमार सिंह-पीटी मिल ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन
मनोज कुमार मिश्रा-पीटी मिल, ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन
संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू) -लाइम प्लांट
प्रवीण धीरज खालको – लाइम
प्रदीप कुमार-एसएमडी
मनोज कुमार-एसएमडी
प्रवीण कुमार चौधरी-फ्यूल मैनेजमेंट
राजेश रंजन सिंह-ट्यूब डिवीजन एसटी मील ऑपरेशन
अजय चौधरी-सीआरएम बारा
मनोज मिश्रा-एसएमडी
सतीश कुमार सिन्हा उर्फ भोला सिंह-सिंटर प्लांट
संजय सिंह-न्यू बार मिल
जफर इकबाल-ट्यूब डिवीजन




