
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत घोड़ा गाली के पास रविवार देर रात डिस्पेंसरी रोड निवासी देव कुमार से छिनतई का प्रयास किया गया. देव ने जब इसका विरोध किया तो छिनतई करने वाले ने देव पर फायरिंग कर दी. गोली देव के बाएं पैर में लगी. इधर फायरिंग करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और देव को टी एम एच पहुंचाया. फिलहाल देव की स्थिति खतरे से बाहर है. देबने बताया कि वह एक कूरियर कंपनी मे काम करता है. देर रात वह स्टेशन से काम कर वापस अपने घर जा रहा था. घोड़ा गाली के पास उसे एक युवक ने रोका और रुपए की मांग की. विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा. इसी बीच उसने अपने पास रखा पिस्टल निकाला और फायरिंग कर दी. इधर घटना के बाद पुलिस अपराधी की तलाश जुट गई है. हालांकि इस सबंध में पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.




