• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-workers-union-election-टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में शुक्रवार की सुबह घटी बड़ी घटना, सत्ता पक्ष के अरविंद पांडेय और संजीव चौधरी टुन्नु-सतीश सिंह ने मिलाया हाथ, चाय पर हुई चर्चा, साथ चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू, सत्ता पक्ष में सनसनी

December 25, 2020
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय (केसरिया रंग के टी शर्ट में) के घर पर चाय पर चर्चा करते अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह. यह तस्वीर शुक्रवार की सुबह 9 बजे की है.

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में शुक्रवार की सुबह बड़ा उलटफेर लेकर आया. यूनियन के सत्ता पक्ष (आर रवि प्रसाद, शहनवाज आलम और शैलेश सिंह की तिकड़ी गुट) के कद्दावर नेता और वर्तमान में डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु और वर्तमान महामंत्री सतीश सिंह के साथ घंटो चाय पर चर्चा की. बिष्टुपुर स्थित अरविंद पांडेय के आवास पर सुबह करीब नौ बजे खुद विपक्ष के नेता और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह पहुंचे. बताया जाता है कि अरविंद पांडेय ने भी उनका अभिवादन किया. उनके साथ उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह भी मौजूद थे. आपसी सारे गिले शिकवे को दूर कर अरविंद पांडेय से सतीश सिंह और संजीव चौधरी टुन्नु ने चुनाव में साथ लड़ने की गुजारिश की. आपको बता दें कि अरविंद पांडेय, सतीश सिंह और संजीव चौधरी टुन्नु पुराने मित्रों में है. वैसे संजीव चौधरी टुन्नु सीनियर है, जिनके अधीन रहकर अरविंद पांडेय ने राजनीति में तेजी लायी थी जबकि सतीश सिंह के साथ अरविंद पांडेय की पुरानी दोस्ती रही है. इस दोस्ती और बड़े भाई और छोटे भाई के रिश्ते की राजनीति में भी मुहर शुक्रवार को लग गयी. इन चारों ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की और आपसी गिले शिकवे को दूर कर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी. वैसे खुद अरविंद पांडेय ने इस बारे में अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह ने कहा है कि मुलाकात काफी बेहतर रहा है. निश्चित तौर पर अरविंद पांडेय हमारे साथ है और साथ रहेंगे. खुद अरविंद पांडेय ने कहा कि सतीश सिंह और संजीव चौधरी आये थे. वे लोग पुराने साथी रहे है और राजनीति अपनी जगह है और संबंध अपनी जगह. उनके साथ पुरानी दोस्ती रही है, जो बरकरार रहेगी. वैसे खुलकर चुनाव में साथ लड़ने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा. वैसे आपको बता दें कि अरविंद पांडेय सत्ता पक्ष के कद्दावर नेता थे और वे वर्तमान में डिप्टी प्रेसिडेंट है और उनका अपना जनाधार भी है. मजदूरों के बीच उनकी गहरी पैंठ है. इसके बावजूद सत्ता पक्ष में उनको अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रुप में घोषित नहीं किया जा रहा था जबकि कई बार से यूनियन चुनाव में हार का मुंह देखने वाले शैलेश सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा था, जिसको लेकर अंदरखाने नाराजगी चल ही रही थी. ऊपर से उनका साथ मांगने के लिए खुद संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह आ गये तो पुरानी दोस्ती एक बार फिर से उफान पर आ गया और सब एक साथ हो गये. यह टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव की बड़ी घटना है, जिससे आर रवि प्रसाद गुट के सत्ता पक्ष के लोग सकते में आ गये है. इस बड़े उलटफेर में वैसे सहायक सचिव नितेश राज ने पहली कील मारी थी, जब उन्होंने साफ बयान दे दिया था कि वे किसी भी हाल में शैलेश सिंह को अध्यक्ष नहीं मान सकते है. इस बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया था और अब खुद अरविंद पांडेय के साथ सतीश सिंह और टुन्नु चौधरी के मिलन से सियासी समीकरण ही बदल गया है. अगर अरविंद पांडेय के साथ सतीश सिंह और टुन्नु चौधरी की तिकड़ी मिल जाती है तो बड़ा दमदार गठबंधन होगा, जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खुद संजीव चौधरी टुन्नु होंगे जबकि महामंत्री पद पर सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट पद पर अरविंद पांडेय चुनाव लड़ेंगे. वैसे पहले रिटर्निंग ऑफिसर के चुनाव में ही इसका आगाज नजर आ जायेगा. इस बड़ी घटना के बाद सत्ता पक्ष के लोग बैकफुट पर है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक
कारपोरेट व यूनियन

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक

November 13, 2026
Tata workers union president speech : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने विरोधियों को दी चुनौती, सीधे कहा – चुनाव कराइये, हम तैयार है, क्यों इंतजार कर रहे है, हम नाकाबिल है तो हराइये, कोई और बेहतर काम करेगा, हम भागने वाले नहीं

November 12, 2026
Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का ”चुनावी मोड” में हुआ कमेटी मीटिंग, वेज रिवीजन को लेकर पक्ष और विपक्ष ने उठाये सवाल, कैंटीन का मुद्दा गर्माया, सेफ्टी टाइमिंग को सुधारने समेत कई मुद्दों पर उठाये गये सवाल

Next Post
tata-workers-union-sad-news-टाटा वर्कर्स यूनियन को लगातार दूसरे दिन नुकसान, यूनियन के पुराने कमेटी मेंबर का निधन, दो कमेटी मेंबरों के निधन पर शाम को होगी शोकसभा

tata-workers-union-sad-news-टाटा वर्कर्स यूनियन को लगातार दूसरे दिन नुकसान, यूनियन के पुराने कमेटी मेंबर का निधन, दो कमेटी मेंबरों के निधन पर शाम को होगी शोकसभा

jamshedpur-police-बागबेड़ा थाना की एसआइ बनी साकची महिला थाना प्रभारी, उलीडीह थाना प्रभारी हटाये गये, पांच पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांस्फर

jamshedpur-police-बागबेड़ा थाना की एसआइ बनी साकची महिला थाना प्रभारी, उलीडीह थाना प्रभारी हटाये गये, पांच पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांस्फर

jamshedpur-bajaar-watch-जमशेदपुर के बाजारों में दो दिनों में रिफाइन तेल की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी, मकर पर्व मनाना हो जायेगा महंगा, कीमत और बढ़ने की संभावना, मिलावट जोरों पर, जमाखोरी भी तेज, प्रशासन नींद में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News