
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें उलीडीह थाना प्रभारी धनंजय बैठ को गोलमुरी थाना भेजा गया है और आजादनगर थाना के एसआई मेघनाथ मंडल को उलीडीह ओपी का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा घाटशिला महिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार को एमजीएम थाना भेजा गया. बागबेड़ा थाना की एसआई जेनी सुधा तिग्गा को साकची महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है वहीं मानगो थाना में पदस्थापित एसआई रुकमणी कुमारी को घाटशिला महिला थाना का प्रभार दिया गया है.











