जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर के द्वारा यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय यूएनप्रसाद की पुण्यतिथि 6 अगस्त को संध्या – 05:00 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय यूएन प्रसाद की आत्मा की शांति की कामना की गयी. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन मॉइकल जॉन सेन्टर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय ने यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय यूएन प्रसाद की जीवनी की जानकारी विस्तृत रूप से दी. (नीचे भी पढ़े)
उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक गुप्ता (सीआरएम) ने यूनियन के पूर्व महासचिव स्व. यूएन प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही सभी ने भी उनके नेतृत्व क्षमता का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली. शोकसभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण, एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे. अंत में यूनियन के पूर्व महासचिव स्व. यूएन प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभा की समाप्ति की गई.



