
जमशेदपुर : 15 मार्च 1920 में टाटा स्टील के मजदूर आंदोलन में मारे गये मजदूरों की याद में मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शहीद दिवस मनाया गया. इसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह व अन्य पदाधिकारी, कमेटी मेंबर शामिल हुए. सभी ने घटना में शहीद हुए मजदूरों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. यूनियन हर साल 15 मार्च को शहीद दिवस के माध्यम से उन मजदूरों को याद करती है जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर मजदूरों को अधिकार दिलाने का काम किया.





