
रांची/जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना अंतर्गत टाटा रांची हाईवे पर दो कारों में भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में दोनो कार पर सवार पांच लोग घायल हो गया. इधर घटना को सूचना पाकर नामकुम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया. रिम्स में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार एक कार रांची से जमशेदपुर की ओर आ रही थी जबकि एक कार जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही थी. नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडु और सिदरौल के पास दोनो कार आमने सामने टकरा गई. मरने वालों में एक युवक गौरव सिन्हा (32 वर्ष) है, जो बीआईटी मेसरा का छात्र है और जमशेदपुर का रहने वाला है, ऐसा बताया जा रहा है. वहीं घायलों में पांच लोग शामिल है, जिसमें 29 वर्षीय नवजोत सिंह, 22 वर्षीय राहुल सिंह, 25 वर्षीय हेमंत महतो और 35 वर्षीय विवेक सिंह शामिल है. घायलों को रांची के रिम्स अस्पताल में ले जाया गया है, जहां विवेक सिंह की हालत खराब बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






