जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने बड़ा दिल दिख़ाते हुए शुक्रवार को अपने राजनीतिक विरोधी और पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय से मिलने उनके जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे. दरअसल, पिछले दिनों अरविंद पांडेय घर पर ही बाथरुम में गिर गये थे, जिससे घायल हो गये थे. वे बेडरेस्ट पर है. उनके गिरने की सूचना मिलने के बाद उनका हाल चाल जानने के लिए अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु अरविंद पांडेय के घर पहुंचे. शाम करीब 6 बजे वे अचानक पहुंचे और करीब आधे घंटे तक वे वहां रहे. वहां रुकने के बाद वे वापस लौटे. इसको यूनियन के राजनीतिक हल्को में बड़ा मामला माना जा रहा है. दरअसल, चुनाव से लेकर अभी तक लगातार अध्यक्ष के खिलाफ अरविंद पांडेय ही मोर्चा खोलते रहे है. लेकिन जैसे ही अरविंद पांडेय के घायल होने की सूचना अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को मिली, वैसे ही वे उनके घर पहुंच गये. दोनों के बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई. (नीचे भी पढ़े)
क्या बातचीत हुई, यह कोई जानकारी नहीं मिल पायी. लेकिन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि अरविंद पांडेय छोटे भाई है. उनके साथ पुराना और करीबी रिश्ता रहा है. उनके घायल होने की खबर पाकर हम मिलने गये थे. इसको राजनीतिक तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. निजी रिश्ता भी कुछ होता है. पद और आसन आते और जाते रहता है. राजनीति अपनी जगह है. लेकिन अपना निजी संबंध भी कुछ होता है. पूछे जाने पर पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने कहा कि अध्यक्ष उनके घर हाल चाल जानने के लिए आये थे. इसके पीछे कोई राजनीतिक कयास लगाया जाना गलत होगा. गौरतलब है कि 6 माह बाद ही टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव होना है. इस कारण इस मुलाकात को ट्रेड यूनियन की राजनीति से देखा जा रहा है.







