जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा विजया हेरीटेज निवासी युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार चौथे दिन जारी है. शुक्रवार को भी सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन वे लोग इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाये कि हत्या कैसे की गयी, किन लोगों ने की है और पूरी कहानी क्या है, यह पता लगा सके. हालांकि, पुलिस ने साजिशकर्ता को हिरासत में ले रखा है. इसके अलावा करीब 8 लोग अभी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. बिहार से हमला करने वाले शूटरों को लेकर भागने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले में पुलिस की टीम लगातार उत्तर प्रदेश में भी कार्रवाई कर रही है. एक टीम ओडिशा, दूसरी टीम बंगाल और तीसरी टीम बिहार में है. चौथी टीम उत्तर प्रदेश में लगातार मेहनत कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय पुलिस की मदद से पूरे मामले में कड़ी जोड़ा जा रहा है. वहीं, इस कांड में सिंटू सिंह का नाम सामने आया है, जिसने हत्या करने के लिए अपराधियों को भाड़े पर लाया था. इस कांड को सिंटू सिंह के माध्यम से कराया गया और साजिशकर्ता कोई और था. यह तय हो चुका है कि गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसके विरोधी के आपसी रंजिश के कारण ही निखार सबलोक की जान गयी है. इस मामले में एक कारोबारी का भी नाम सामने आया है, जो उक्त जमीन का दावेदार था, जिसकी डिलिंग को लेकर निखार सबलोक भी लगा हुआ था. उसके भी नाम सामने आये है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, इस मामले में हो रही तफ्तीश में यह भी बातें सामने आयी है कि निखार सबलोक प्लान बी का हिस्सा था. प्लान ए में बागबेड़ा का एक युवक भी था, जो हाल के दिनों में मानगो शिफ्ट हो गया है और उस पर पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है. उसके ऊपर भी हमला होना था, लेकिन उक्त युवक के सतर्कता के कारण यह हमला नहीं हो पाया है. फिलहाल, पुलिस सारी कड़ियों को जोड़ रही है.




