जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत तमाम पदाधिकारियों ने अपने स्तर से होली मनायी. लेकिन यूनियन अध्यक्ष का एक अंदाज लोगों को खूब भाया. वैसे तो टाटा वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष का पद काफी गरिमामयी होता है और इसके अध्यक्ष को लोग हाथोंहाथ लेते है. लेकिन चूंकि, संजीव चौधरी टुन्नु आदित्यपुर में ही पले बढ़े है और उनका पुराना अड्डा भी आदित्यपुर पान गुमटी चौक में ही जमता रहा था, इस कारण होली के दिन भी वे अपने पुराने अड्डा को नहीं भूले. वे पुराने दोस्तों के बीच होली मनायी. उनके दोस्त भी उनको अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आये. लोगों ने सोचा कि अध्यक्ष के उतने बड़े पद पर पहुंचकर भी वे जमीन नहीं छोड़े है. वे वहीं है, जहां थे. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि वे जिस मिट्टी से आये है, उस मिट्टी को कैसे भूल सकते है. जिन लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया, जिनके साथ हमेशा हम रहे, उनको कैसे भूल सकते है, तो होली की मस्ती और किसके साथ होगी.











