जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से टाटा स्टील के सेवानिवृत 25 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस दौरान उनको सम्मानित किया गया. यूनियन ने सेवानिवृत कर्मचारियों की भूमिका की तारीफ की और कहा कि उनके सुझाव के लिए हमेशा टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन लालायित रहेगा. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सभी ने सेवानिवृत कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की.




