जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के सेमिनार हॉल में एक दो दिवसीय कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिपुटी प्रसिडेन्ट शैलेश कुमार सिंह एवं टाटा वर्कर्स यूनियन माईकल जॉन सेन्टर के डॉयरेक्टर जयदेव उपाध्याय एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले टाटा स्टील के 23 कर्मचारी भी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के द्वारा संचालित माईकल जॉन सेन्टर सन 1985 से टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करते आ रही है. इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन का गौरवशाली इतिहास एवं उसकी उपलब्धियों, वटा स्टील का सवर्णिम इतिहास, संघर्षो की कहानी एवं उसकी संस्कृति, इस्पात व्यापार की वर्तमान स्थिति एवं टाटा स्टील के समक्ष भविष्य में आनेवाली चुनौतियां, एकाउन्टस के आधारभूत नियम कार्य स्थल पर गुणवता, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता, डिजिटाइजेशन का महत्व, टाटा स्टील में सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, कार्यबल की विविधता एवं समावेश पर जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सर्वप्रथम अपने अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिपुटी प्रसिडेन्ट शैलेश कुमार सिंह से कार्यक्रम की गुणवता पर संतोष प्रकट किया एवं इस तरह के कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने के साथ ही अनेक प्रकार के अन्य सुझाव भी दिये तथा टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों को बोनस की बधाई दी. अंत में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिपुटी प्रेसिडेन्ट शैलेश कुमार सिंह एवं माईकल जॉन सेन्टर के डॉयरेक्टर जयदेव उपाध्याय ने स्वयं सभी प्रशिक्षितों को वी०जी० मोपाल हेरिटेज का भ्रमण भी कराया एवं निरंतर अच्छे कार्य करते रहने के साथ-साथ ढेर सारी शुभकामनाये भी दी.





