
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात को श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचा. इस ट्रेन में 360 ऐसे छात्र पहुँचे जो मदरसों में पढ़ाई कर रहे थे. शब-ए-बारात के वक़्त मिली छुट्टी के दौरान मदरसा के सारे छात्र महाराष्ट्र गए थे. महाराष्ट्र में ही सारे लोग फंसे हुए थे जहां से सारे छात्र टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुँचे जहां उनकी जांच की गई. वैसे इसमें एक छात्र ही जमशेदपुर का था बाद बाकी आसपास के जिलों के थे. सभी लोग अपने इंतजाम से अपने घर के लिए रवाना हो गये.
आपको बता दें कि जमशेदपुर में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसमें ज्यादातर मरीज प्रवासी मजदूर है. प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. उनकी स्क्रीनिंग की जाती है. उनकी जांच की जाती है जिसके बाद लगातार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अब इन छात्रों के आने के बाद इनके भी स्वास्थ्य की जांच होगी जिसके बाद यह साफ हो पाएगा कि वे लोग संक्रमित होकर महाराष्ट्र से आए हैं या नहीं क्योंकि देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है.














