• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 23, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

‘नमन’ का भोजन सेवा अभियान 50 वें दिन भी रहा जारी, संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा-सभी के स्नेह एवं ईश्वर की कृपा से सेवा संभव

‘नमन’ का भोजन सेवा अभियान 50 वें दिन भी रहा जारी, संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा-सभी के स्नेह एवं ईश्वर की कृपा से सेवा संभव
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए नमन परिवार द्वारा स्लम बस्तियों, बेघरों एवं जरूरतमंद गरीब परिवारों के बीच प्रतिदिन दोपहर का भोजन वितरित किया जा रहा है. इस सेवा कार्य का आज 50 वां दिन था. पिछले 50 दिनों से नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा निरंतरतापूर्वक प्रतिदिन यह सेवा कार्य किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को भोजन मिल सके. ध्यान देने योग्य बात ये है कि नमन परिवार द्वारा लॉक डाउन-1 के दिनों से ही जमशेदपुर के एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों विभिन्न क्षेत्रों में भोजन की सेवा प्रदान की जा रही है, भोजन में एकाकीपन न आए इसके लिए हर दिन भोजन सूची में परिवर्तन किया जाता है एवं भोजन पकाने से लेकर इसके वितरण तक में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाता है. भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाता है ताकि जो दिशा-निर्देश प्रशासन द्वारा दिये गये हैं उसका उल्लंघन न हो एवं सेवा देने वाले व अन्य लोग भी सुरक्षित रहें.

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री काले ने कहा कि सेवा के 50 दिन पूरे हो गए जो काफी चुनौतीपूर्ण थे. संक्रमण से बचते एवं बचाते हुए यह कार्य करना काफी मुश्किल भरा था. लेकिन ये सब आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं ईश्वर की कृपा से यह सम्भव हो रहा है. ये सेवा कार्य जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को देखते हुए लॉक डाउन-4 में आगे भी चलेगा. इसके अंतर्गत कोई गरीब, जरूरतमंद भूखा न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा इसके लिए नमन परिवार कमर कस कर तैयार है.

ADVERTISEMENT

नमन परिवार द्वारा कल्याण नगर, मुडांरी बस्ती (कल्याण नगर), भुइयां नगर (ह्युमपाइप), ऊपर बस्ती (उलीडीह), तिर्की मैदान (शंकोसाई) मानगो, नेहरू कॉलोनी (स्लेग रोड), देवनगर (बाराद्वारी), बागुनहातु रोड नं 5, किशोरी नगर बगान एरिया, कंचन नगर, नागाडुंगरी (बागुननगर/डी ब्लाक), नागाडुंगरी, गौरी बस्ती (बागुनहातु), हिन्दू बस्ती, गोलमुरी, हरिजन बस्ती गांधी चौक (बारीडीह), मनीफीट, इंदरा नगर (ह्युमपाइप) बारीडीह मार्केट, कुम्हार पाड़ा (बाराद्वारी), चूना भट्टा (जुगसलाई), गोलपहाड़ी, हरिजन बस्ती बारीडीह, बागुनहातु रोड 5, नेहरू कॉलोनी (स्लैग रोड), देवनगर, बारीडीह मार्केट, बिरसानगर जोन नं 3, निर्मल नगर ह्युमपाइप, पंचवटी नगर, सोनारी, लाल भट्ठा (भुइयांडीह), गौरी बस्ती (बागुनहातु), पार्किंग एरिया (डिमना रोड), साकची, बेल गड्ढा, मनीफिट, काशीडीह बागान एरिया में मुख्यत: सेवा कार्य किया जा रहा है.

सेवा देने में मुख्य रूप से अखिलेश पांडेय, जुगुन पांडेय, महेश मिश्रा, अशोक दास, प्रिंस,घनश्याम भिरभरिया, अभिषेक पाण्डेय, संध्या रानी महतो, विभाष मजुमदार, सुमन कुमार, आभा वर्मा, नीतू दुबे, विनोद, पिन्टू, शैलेश दोषी, दर्शन सिंह, सचिन शर्मा, पिंटू साव, विशाल सिंह, बंटी वर्मा, सूरज चौबे, विवेक कामत, मोहन दास, मार्टिन, शुरू पात्रो, सुदेश मुखी, शशि मुखी, कोला मुखी, जानी भुइया, मनीष कुमार प्रसाद, नंदकिशोर मुंडा, संतोष रजक, शंभु झा, चंदन सिंह, गणेश सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार, पूजा सिंह, श्रीराम साव, राज सिंह, राज पासवान, अनुज, कोला, नारायण महानंद, मुखी, शुभम, विक्की, रमेश सिंह, सोनू सिंह के अलावा नमन परिवार के अन्य सक्रिय सदस्य भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहे हैं.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur theft: साकची में सब्जी खरीदने गयी महिला डॉक्टर का आभूषण गायब, दो सब्जी विक्रेताओं पर संदेह
खबर

Jamshedpur theft: साकची में सब्जी खरीदने गयी महिला डॉक्टर का आभूषण गायब, दो सब्जी विक्रेताओं पर संदेह

June 23, 2026
Jamshedpur muharram traffic plan – जमशेदपुर में मुहर्रम जुलूस को लेकर डायवर्ट रहेगा रूट, जाम से बचने के लिए अपनायें वैकल्पिक मार्ग, भारी वाहनों के लिए नो इंट्री
खबर

Jamshedpur muharram traffic plan – जमशेदपुर में मुहर्रम जुलूस को लेकर डायवर्ट रहेगा रूट, जाम से बचने के लिए अपनायें वैकल्पिक मार्ग, भारी वाहनों के लिए नो इंट्री

June 23, 2026
jamshedpur rural bjp – चाकुलिया प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का धरना प्रदर्शन 24 को
खबर

jamshedpur rural bjp – चाकुलिया प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का धरना प्रदर्शन 24 को

June 23, 2026
Next Post
jamshedpur-muslim-protest-मुसलिम धर्मगुरु के खिलाफ किया गया आपत्तिजनक पोस्ट, जमशेदपुर के मुसलमानों के धर्मगुरुओं ने कहा-पुलिस कार्रवाई नहीं की तो पूरे देश में होगा विरोध

jamshedpur-muslim-protest-मुसलिम धर्मगुरु के खिलाफ किया गया आपत्तिजनक पोस्ट, जमशेदपुर के मुसलमानों के धर्मगुरुओं ने कहा-पुलिस कार्रवाई नहीं की तो पूरे देश में होगा विरोध

jamshedpur-illegal-mining-जमशेदपुर के शहर से बीचोबीच नदी किनारे उठ रहा था बालू, तीन टेम्पो में बालू लादते हुए सिदगोड़ा से एक गिरफ्तार, पोटका में भी दो हाइवा जब्त

jamshedpur-illegal-mining-जमशेदपुर के शहर से बीचोबीच नदी किनारे उठ रहा था बालू, तीन टेम्पो में बालू लादते हुए सिदगोड़ा से एक गिरफ्तार, पोटका में भी दो हाइवा जब्त

जेईई मेन के लिए अब भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, पढ़िये कब से कब तक किया जा सकता है आवेदन

जेईई मेन के लिए अब भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, पढ़िये कब से कब तक किया जा सकता है आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft: साकची में सब्जी खरीदने गयी महिला डॉक्टर का आभूषण गायब, दो सब्जी विक्रेताओं पर संदेह

Jamshedpur muharram traffic plan – जमशेदपुर में मुहर्रम जुलूस को लेकर डायवर्ट रहेगा रूट, जाम से बचने के लिए अपनायें वैकल्पिक मार्ग, भारी वाहनों के लिए नो इंट्री

jamshedpur rural bjp – चाकुलिया प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का धरना प्रदर्शन 24 को

Purendra met adityapur ps in-charge- आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार से मिले पुरेंद्र, किया स्वागत, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Jamshedpur yuva sangh : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में संयुक्त युवा संघ ने खोला मोर्चा, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft: साकची में सब्जी खरीदने गयी महिला डॉक्टर का आभूषण गायब, दो सब्जी विक्रेताओं पर संदेह

Jamshedpur muharram traffic plan – जमशेदपुर में मुहर्रम जुलूस को लेकर डायवर्ट रहेगा रूट, जाम से बचने के लिए अपनायें वैकल्पिक मार्ग, भारी वाहनों के लिए नो इंट्री

jamshedpur rural bjp – चाकुलिया प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का धरना प्रदर्शन 24 को

Purendra met adityapur ps in-charge- आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार से मिले पुरेंद्र, किया स्वागत, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Jamshedpur yuva sangh : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में संयुक्त युवा संघ ने खोला मोर्चा, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

west singhbhum ckp urja mela – चक्रधरपुर में जिला स्तरीय ऊर्जा मेला आयोजित, 10 ऊर्जा मित्रों को किया गया सम्मानित, विधायक सुखराम उरांव ने बढ़ाया हौसला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News