
सरायकेला : आज वर्ल्ड एथलेटिक्स डे है. आज ही के दिन से साल 1996 से वर्ल्ड एथलेटिक्स डे मनाया जाता है. जहां आज के दिन पूरे विश्व में कई कार्यक्रम आोजित किए जाते रहे हैं. इधर कोरोना संकट के बीच आज दुनिया भर के एथलीट घरों में रहकर लोगों से वैश्विक संकट का दौर समाप्त होने तक संयम रखने की अपील कर रहे हैं. खेल नगरी जमशेदपुर में भी स्टेडियम और स्पोर्ट्स सेंटर बंद पड़े हैं. इन सबके बीच अर्जुन अवार्ड विजेता बागीचा सिंह ने देशवासियों से घरों में रहने की अपील की है. उन्होंने खिलाड़ियों को घरों में ही रहकर वर्जिश करने की सलाह दी है. आपको बता दें बागीचा सिंह ने साल 1985 में जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्म में 15 सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल के अलावा कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है. फिलहाल वे टाटा स्टील में सेवा दे रहे हैं. बागीचा सिंह ने मौजूदा वैश्विक संकट टलने के बाद खेल का भविष्य उज्वल बताया है.







