शार्प भारत डेस्क : विंड चाइम भारती में प्राचीन काल से उपयोग किया जाता है. यह बौद्ध संस्कृति की देन है. विंड चाइम छोटी-छोटी घंटियों के गुच्छे को कहते है. यह घंटियां कई प्रकार की होती है. जैसे गोल स्तूप जैसे घंटी, हिन्दू मंदिरों की घंटियां छोटी बड़ी और पतली नली वाली. वहीं यह कई रंग में उपलब्ध होती है. यह मेटल, क्रिस्टल, बांस, फाइबर और लकड़ी का भी बना होता है. कहा जाता है कि विंड चाइम को मुख्य दरवाजा, मध्य के दरवाजा या खिड़कियों में लटकाना शुभ माना जाता है. यह भी माना जाता है कि विंड चाइम पॉजिटिव एनर्जी को अपनी तरफ आकर्षित करता है और अपने साथ गुडलक और कामयाबी भी लेकर आता है. वही अगर विंड चाइम को सही स्थान नहीं दिया जाये तो यह हमारे लिए बैडलक भी साबित हो सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दिशा में टांगे विंड चाइम- लकड़ी और क्रिस्टल का बना हुआ विंड चाइम बेहद शुभ फल देता है. इसलिए अगर आपने विंड चाइम अब तक नहीं खरीदा है और खरीदने की प्लेनिंग कर रहे तो क्रिस्टल या लड़की की विंड चाइम खरीदे. वहीं इस विंड चाइम को पूर्व और दक्षिणी दिशा में लटकाएं. वहीं अन्य धातु से बनी हुई विंड चाइम को पश्चिम और उत्तर दिशा में टांगे.
भूलकर भी नहीं लगाये इस जगह पर विंड चाइम- शास्त्रों में कहा गया है कि विंड चाइम को कभी भी किचन या पूजा घर में नहीं लगाना चाहिए. आप इस बात का अवश्य ध्यान रखे की पूंजा या किचन में विंड चाइम लगाने से महिलाओं की सेहत खराब रहती है. वहीं यह भी कहा गया है कि घर के दरवाजे या बड़े कमरे में छोटा विंड चाइम भी नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में होता है.
नौ रॉड वाली विंड चाइम लगाये बेडरूम – बेडरूम के लिए नौ रॉड वाला विंड चाइम शुभ माना जाता है. इससे प्रेम संबंध में मधुरता आती है.














