जमशेदपुर : टिमकेन के कर्मचारियों को इस साल 15.6 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत अधिकतम 1 लाख 17 हजार रुपये और न्यूनतम 90 हजार रुपये मिलेगा. औसतन 1 लाख 4 हजार रुपये बोनस मिलेगा. इसको लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ. इसके तहत 7 अक्तूबर तक बोनस की राशि बैंक एकाउंट में चला जायेगा. करीब 200 कर्मचारियों को बोनस की राशि मिलेगी. बताया जाता है कि तय फार्मूला के तहत कर्मचारियों को बोनस के मद में 15.08 फीसदी बोनस मिलना था, लेकिन यूनियन के दबाव के बाद यह राशि 0.52 फीसदी बढ़ा, जिसके बाद बोनस की राशि 15.6 फीसदी तक पहुंच गयी. तय फार्मूला के तहत 10 फीसदी बोनस कंपनी के मुनाफा पर मिलेगा जबकि प्लांट मैट्रिक्स के आधार पर 10 अगले वित्तीय वर्ष में कंपनी के लाभ और प्लांट के प्रदर्शन के आधार पर बोनस तय करने की प्रक्रिया को स्पष्ट आधार मिलेगा. (नीचे भी पढ़े)
टिमकेन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो और महामंत्री विजय यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले बोनस मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहता है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 560 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था, जबकि वर्ष 2025-26 में कंपनी का लाभ 530 करोड़ रुपये रहा. यूनियन नेताओं ने कहा कि अगले वर्ष कंपनी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे हासिल करने के लिए प्रबंधन, यूनियन और कर्मचारी मिलकर ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करेंगे. प्रबंधन की ओर से प्लांट जीएम हिमांशु मिश्रा, एजीएम एचआर दिनेश सिंह, डीएम कंट्रोलर रौनक भाटिया, डीएम सप्लाई चेन मनीष वर्मा, डीएम क्वालिटी काली प्रसाद मोहंती, सीनियर मैनेजर मेंटेनेंस व प्रोजेक्ट आतनु राय जबकि टिमकेन वर्कर्स यूनियन की ओर से बोनस समझौते पर अध्यक्ष आस्तिक महतो और महामंत्री विजय यादव, डिप्टी प्रेसिडेंट रविंद्र प्रसाद, अनिल पांडेय, उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सुधीर कुमार राय, शुभाशीष प्रधान, वीरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव अरुण कुमार, कमलेश यादव, बबलू कर्मकार, कोषाध्यक्ष आरके वर्मा, अजय वोटिका समेत अन्य लोगों ने किया.




