
जमशेदपुर . टिमकेन वर्कर्स यूनियन का चुनाव 30 मार्च को होगा. चुनाव पदाधिकारी एसएन सिंह ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर नोटिस बोर्ड पर सूचना लगा दी. इससे पूर्व चुनाव पदाधिकारी एसएन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को टिमकेन में निवर्तमान ऑफिस बेयरर्स की बैठक हुई. बैठक के उपरांत बताया कि यूनियन के 15 कमेटी मेंबर और 13 ऑफिस बियरर पद पर 211 मतदाता वोट करेंगे. 30 मार्च को मतदान के बाद उसी दिन मतपत्र की गिनती कर विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी. यूनियन का तीन साल का कार्यकाल पिछले साल 12 अक्तूबर को समाप्त हो गया है. कोविड 19 की वजह से चुनाव कराने की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने से चुनाव लंबित हो गया.
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे : 23 मार्च
नामांकन फॉर्म का वितरण : सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक : 24 मार्च
नामांकन पत्र दाखिल, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 25 मार्च
प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम 4 बजे के बाद : 25 मार्च
प्रस्तावित प्रत्याशियों की सूची पर दावा- आपत्ति, 26 मार्च, अपराह्न 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक,
जांच के उपरांत प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, 26 मार्च , शाम 4 बजे
नाम वापसी, 28 मार्च : दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक
प्रत्याशियों की फाइनल सूची का प्रकाशन,28 मार्च, शाम 4:30 बजे
मतदान, 30 मार्च, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना एवं विजयी प्रत्याशियों की घोषणा, 30 मार्च, शाम 5 बजे से
विजयी प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन: 2 अप्रैल
ऑफिस बियरर का पद 13
1 अध्यक्ष, 1 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 डिप्टी प्रेसिडेंट, 4 वाइस प्रेसिडेंट, 4 सहायक सचिव





