
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के साइकैट्रिक्स (मनोचिकित्सक) डॉ संजय अग्रवाल ने टीएमएच से इस्तीफा दे दिया है. वे साइकैट्रिक्स विभाग के एचओडी थे. उन्होंने अपने इस्तीफा का नोटिस कंपनी प्रबंधन को दे दिया है. तीन माह का नोटिस अवधि में वे लोगों का इलाज 13 मई तक करते रहेंगे. वे इसके बाद इंग्लैंड चले जायेंगे, जहां वे एनएचएस अस्पताल में इलाज लोगों का करेंगे, जहां से उनको ऑफर मिला है. डॉ संजय अग्रवाल का जमशेदपुर से पुराना नाता रहा है. वे इससे पहले टाटा मोटर्स अस्पताल से जुड़े हुए थे. वर्ष 2004 से 2011 तक वे टाटा मोटर्स अस्पताल में काम करने के बाद वर्ष 2011 से टीएमएच में काम कर रहे है. इंग्लैंड से बेहतर ऑफर मिला तो उन्होंने अपने काम से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री झारखंड के रांची स्थित रिम्स से ली, जिसके बाद उन्होंने रांची के सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ साइकेट्रिक्स (सीआइपी) रांची से एमडी की डिग्री हासिल की. वे बेहतर मानसिक रोग विशेषज्ञों में गिने जाते थे. डॉ संजय अग्रवाल के जाने के बाद साइकेट्री विभाग में सिर्फ एक चिकित्सक डॉ मनोज कुमार साहू बच जायेंगे. अभी इस विभाग में एचओडी डॉ संजय अग्रवाल है जबकि डॉ मनोज साहू ही साथ में है. उनके जाने के पहले टीएमएच चाहती है कि कोई नया चिकित्सक को बहाल कर लिया जाये.



