सरायकेला: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पर्यटक मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने विधायक मंगल कालिंदी के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण किया. इसमें इको सेंसेटिव जोन में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा. क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा. दलमा में परियोजना की मुख्य विशेषताएं ,रोपवे 500 स्क्वायर फीट में होंगे, हाईटेक पार्किंग होगा. साथ ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का आनंद मिलेगा. हिल टॉप और पिंडराबेड़ा इन क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़े)
ग्लास ब्रिज ,और मल्टीप्लस गेस्ट हाउस, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक ग्लास ब्रिज भी बनाया जाएगा, जो लगभग 200 फीट लंबा होगा और पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा. लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं. दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जमशेदपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां हर साल लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं. इस परियोजना के पूरा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा. इस अवसर पर डीएफओ रेंजर,फॉरेस्ट,चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल बीडीओ, जमशेदपुर डीसी,सरायकेला एसडीओ, एडीसी जमशेदपुर, एसडीएम, ग्रामीण एसपी समेत जिले आला अधिकारी उपस्थित थे.











