
जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर क्रीड़ा भारती की ओर से मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हुई. इसमें जिला अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, प्रान्त मंत्री राजीव कुमार, सह मंत्री सुभाष कुमार, सह मंत्री सतनाम सिंह, सह मंत्री अनूप सिंह, भूपेंद्र यादव, अमन, एस पी सिंह, वाईपी सिंह, अखिलेश पांडेय, रंजीत चौधरी, शत्रुघ्न प्रुस्टी, अशोक बम, संजय सिंह, सनोज सिंह, बंटी, रंजीत कुमार, जय हिन्द मॉर्निंग वाकर्स एग्रिको हेल्थ, जमशेदपुर हेल्थ एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.
प्रान्त मंत्री राजीव कुमार ने स्व चेतन चौहान की जीवनी पे प्रकाश डालते हुए बताया की वह शुरू से ही क्रीड़ा भर्ती का मागदर्शन करते रहे. क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय कार्य 2009 में प्रारंभ हुआ. क्रीड़ा भारती के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने लगभग सभी प्रांतो का प्रवास किया. उनका स्वाभाव बहुत ही सरल था. कार्यकर्ता उनसे सहजता से मार्गदर्शन प्राप्त करते थे. जिला अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने चेतन चौहान के क्रिकेट जीवन के बारे में बताते हुए उनके जुझारू व्यक्तित्व को उजागर किया.
उन्होंने बताया कि स्व चौहान सभी से मित्रता पूर्वक मिलते थे, जो एक अच्छा खिलाड़ी होने का परिचायक होता है. 2018 में झारखण्ड में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में चेतन चौहान का मार्गदर्शन सहजता पूर्वक प्राप्त हुआ था. उनके स्वर्गवास से क्रीड़ा भारती के सभी कार्यकर्ता दुःखी हैं.







