जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर में आयोजित सीआइएससीइ जोनल क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में केरला समाजम मौडल स्कूल की टीम ‘गो ग्रीन’ का संदेश देते हुए मैदान पर उतरी. टीम ने सभी आयु वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा एवं नौ प्लेयर रीजनल के लिए चयनित हुए जो की जमशेदपुर के सभी स्कूल में सर्वाधिक चयन है. टीम ने यह कारनामा कोच नीहाल सिंह के देखरेख में किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल की डायरेक्टर नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या रीना बनर्जी, उप प्राचार्य एएल अब्राहम, हेड मिस्ट्रेस सुजाता सिंह, रजिस्ट्रार वृंदा सुरेश एवं स्कूल के सभी शिक्षकों ने बधाई दिया साथ ही साथ रीजनल के लिए शुभकामनाएं दी.




