
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्शन लिमिटेड (टीएसडीपीएल) (पहले टाटा रायसन) ने एक बड़ा बदलाव किया है. भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी भुपेंद्र सिंह को उनके पद से हटा दिया है. वे मैनेजर सीएसआर के पद पर पदस्थापित थे और जमशेदपुर के बारा प्लांट से कामकाज देखते थे. वे एचआरआइआर के अधीन रहकर काम करते थे. उनको बारा प्लांट से हटाकर वापस जमशेदपुर के टाटा स्टील के अंदर स्थित सीआर प्लांट में बतौर मैनेजर एसएंडएल बनाकर भेजा गया है. उनको उनके पद पर ही रखा गया है और उनका वेतन भी वहीं रहेगा, सिर्फ बारा प्लांट, जहां से निकलकर अपना काम करने का आरोप था, उससे हटाकर उनको कंपनी के भीतर भेज दिाय गया है. वे कंपनी के हेड सप्लाइ चेन मैनेजमेंट ओमप्रकाश राव को रिपोर्ट करेंगे. उनका तबादला एक अप्रैल से किया गया है. यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हारे है और यह कार्रवाई की गयी है. उनके खिलाफ यह आरोप है कि वे सीएसआर के माध्यम से भाजपा के लिए काम कर रहे थे और कंपनी के भीतर से निकलकर अपने निजी काम ज्यादा कर रहे थे. इसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है. हालांकि, उनके सरकुलर में सिर्फ बदलाव की जानकारी दी गयी है.












