जमशेदपुर : टाटा स्टील की सब्सिडियरी वाली कंपनी टीएसडीपीएल की अधीकृत यूनियन टीएसडीपीएल इंप्लाई यूनियन ने शुक्रवार को अपने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्राहम स्टीफंस को गोलमुरी क्लब में अपने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में सम्मानित किया. ज्ञात हो कि टीएसडीपीएल के एमडी अब्राहम स्टीफंस 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे है. पूर्व में ही कंपनी के नए ईडी के रूप में संदीप कुमार को नियुक्त किया जा चुका है. जो 1 जनवरी 2023 से कंपनी के नए एमडी होंगे. सम्मान समारोह में एमडी अब्राहम स्टीफंस ने कहा कि कंपनी में उन्होंने 25 वर्ष बिताए है. विभिन्न जिम्मेवारी में रहते हुए कंपनी के सर्वोच्च पद पर पहुंचा, कर्मचारियों के सहयोग और मेहनत, परिश्रम के कारण आज टीएसडीपीएल स्टील सेक्टर की बड़ी कंपनी बनी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रबंधन और यूनियन के सामंजस्य का परिणाम है कि कंपनी अपने गुणवत्ता पूर्ण कार्यों के लिए पूरे देश में जानी जाती है. उन्होंने सभी यूनियन के सदस्यों का आभार जताया और उनको प्यार स्नेह देने के लिए धन्यवाद दिया. यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारणी के सम्मानित सदस्यों ने एमडी की कुशलता और सुखद भविष्य की कामना अपने संबोधन में की, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि कंपनी के स्थापना काल से ही अब्राहम स्टीफंस ने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए विभिन्न बाधाओं के बाद भी अपने उच्च अधिकारियों के सहयोग से हमेशा कर्मचारियों के हितों में निर्णय लिया और यूनियन को सहयोग किया. कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार ने किया और स्वागत संबोधन अमन सिंह ने किया. कार्यक्रम को जीएम अश्वनी कुमार और हेड एचआर शेखर झा ने संबोधित किया. यूनियन ने एमडी को बुके, माला पहना कर शाल ओढ़ा कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके हमेशा सहयोग के लिए उनको धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मुख्यरूप से संजीव कुमार सिंह, सचिदानंद, शशिबीर राणा, अनीश झा, रवि राव, रमेश चौधरी, राकेश सिंह, रंजन मिश्रा, त्रिदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह, बंशीधर सिंह, प्रमोद उपाध्याय, हरी शंकर प्रसाद, और यूनिट एचआर कृष्ण जी भी उपस्थित थे.











