
जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन चौक पर गुरुवार की शाम सामाजिक संस्था उलगुलान कोल्हान के द्वारा LAC पर चीन के सैनिकों द्वारा किए गए कायराना हमले के विरोध में चीन का झंडा जलाया गया। इस दौरान उलगुलान के सभी कार्यकर्ताओं ने चीनी सरकार होश में आओ, चीनी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे भी लगाए। उलगुलान कोल्हान के संस्थापक सूरज कुमार सिंह ने कहा कि मैं भारत चीन सीमा पर मुठभेड़ में शहीद देश के सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं एवं उनके प्रति श्रद्धांजलि ज्ञापित करता हूं। देश उन वीर जवान सिपाहियों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। सूरज कुमार सिंह ने कहा कि भारत अब 1962 का भारत नहीं रहा, चीन भारत को कमजोर आंकने का प्रयास न करे। ये 2020 का भारत है और फिलहाल भारत में दृढ़ इच्छाशक्ति वाली मजबूत सरकार है, जो हर परिस्थिति में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। चीन भारत के सब्र की परीक्षा न ले इस बार युद्ध हुआ तो चीन का नामो-निशान मिट जायेगा। इस दौरान संस्था के विजय सिंह, मुकेश सिंह, स्वपन साव, चंद्र भूषण यादव, नीलकमल सिंह, राजेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, अभिषेक सिंह, जितेंद्र यादव, राहुल सिंह, शंकर प्रसाद, आदित्य प्रताप समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







