नयी दिल्ली: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर- 19 वुमेंस टी-20 का खिताब जीत लिया है. इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 टी- 20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच को एकतरफा अंदाज में इंडिया ने जीता. इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तान ने टॉल जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हलांकि ये फैसला सही साबित नहीं हुआ. पूरी टीम 82 रनों पर सिमट गयी.(नीचे भी पढ़े)
भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 12वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट अजेय रही. टीम इंडिया की लगातार सातवीं जीत रही. गोंगाडी तृषा ने फाइनल में 44 रनों की शानदार पारी खेली और तीन विकेट भी झटके. शानदार प्रदर्शन के लिए तृषा को प्लेयर आफ द मैच का अवार्ड दिया गया. साथ ही प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का भी अवार्ड तृषा ने जीता.




