जमशेदपुर:श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई में स्थापित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस अत्यंत धूमधाम सेबसंत पंचमी के अवसर पर संपन्न हुआ.पहले दिन 1 फरवरी शनिवार को रात्रि आठ बजे से स्थानीय भजन गायकों के द्वारा मंदिर परिसर में अमृत मयी भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी.दूसरे दिन स्थापना दिवस बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल से विद्वान पुरोहितों के द्वारा 11 विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया गया. इसके बाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से भगवान श्री लक्षमी नारायण मंदिर में विशेष अनुष्ठान पुजा आरती की गयी एवं विद्वान आचार्यों के बीच नववर्ष के पंचागों का भी वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)
श्री लक्षमी नारायण के मंदिर स्थापना दिवस, बसंत पंचमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष के अनुसार दोपहर साढ़े बारह बजे से भक्तों के लिए प्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर पंक्तिवद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजस्थान शिव मंदिर कमेटी जुगसलाई के अध्यक्षछितरमल धूत, महासचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामूका, कमल किशोर अग्रवाल, पवन शर्मा,
सांवर लाल शर्मा, पवन काबरा,कैलाश अग्रवाल,गणेश दायमा, संजय शर्मा,सुनील रिंगसिया, दीपक बिदासरिया आदि शामिल थे. वहीं जमशेदपुर के अनेकों गणमान्य जनों ने भी मंदिर में पंहुच कर प्रसाद ग्रहण किया. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सांवर लाल शर्मा एवं बीएन शर्मा ने प्रदान की.



