
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में सोमवार देर रात सर्प जोड़े को जुगलबंदी करते देखा गया. हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद बाजार समिति के सुरक्षाकर्मियों में दहशत देखा गया. वही मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी बाजार मास्टर मनोज पासवान को दी. चूंकि यह जमीन वन विभाग का है, और वैश्विक संकट कोरोना महामारी को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन के निर्देश पर आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में लॉकडाउन की अवधि के लिए अस्थाई तौर पर बाजार लगाने की अनुमति दी गई है.
इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मनोज पासवान जयप्रकाश उद्यान पहुंचे और जुगलबंदी कर रहे सांपों को सुरक्षित रास्ता देने में सहयोग किया. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और अन्य सहयोगियों को सांपों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया. यह सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा. जिसके बाद सांप अपने रास्ते चले गए. हालांकि बाजार समिति के सुरक्षाकर्मी यहां सब्जी लगाने वाले बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं के सामानों की रक्षा को लेकर रात में पहरेदारी करते हैं, ऐसे में मनोज पासवान ने सभी सुरक्षाकर्मियों को सावधानीपूर्वक निगरानी रखने की सलाह दी.













