
चाकुलिया : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी लॉक डाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने में जुटे हुए है. शुक्रवार को सीओ अरविंद ओझा और थाना प्रभारी अनिल नायक दल बल के साथ सड़क पर धूप में खड़ा होकर वाहन जांच अभियान चलाया. पदाधिकारियों द्वारा वाहन जांच अभियान चलाए जाने की सुचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र से चाकुलिया बाजार पहुंचे ग्रामीणों से पूछताछ की और अनावश्यक रूप से बाइक से चाकुलिया पहुंचे लोगों को डांट फटकार लगाते हुए समझा बुझा कर छोड़ा गया. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण बिमारी के कारण लॉक डाउन की घोषणा की है .ग्रामीण लॉक डाउन का पालन करें और घर पर ही रहे. कहां की अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले ,ग्रामीण सोशल डिस्टेंश का पालन करें और समय-समय पर हाथ साबुन या सैनिटाइजर से धोये, अधिकारियों ने कहा कि लॉक डाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने में ग्रामीण प्रशासन और सरकार का सहयोग करें तभी कोरोना वायरस को गांव में प्रवेश करने से रोका जा सकता है. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दिया कि दोबारा अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते पकड़े गए तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.







