
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन की तिथि बढ़ने से राज्य के बाहर मजदूरी करने गये मजदूरों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. मजदूरों के समक्ष खाने पीने की समस्या हो रही हैं. लाकडाउन में अन्य राज्य में मजदूरी करने गये मजदूर अब अपने घर जाने के लिए पैदल ही निकल रहे हैं.
शुक्रवार को 23 मजदूर खड़गपुर से गढ़वा जाने के क्रम में पैदल ही चाकुलिया पहुंचे, वे मजदूरी करने के लिए खड़गपुर गये थे. इस दौरान लाकडाउन होने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न होने लगी. मजदूर पैदल चलकर गढ़वा जाने के लिए पैदल चलकर चाकुलिया पहुंचे. चाकुलिया पहुंचे मजदूरों ने कहा कि वह सब जहां काम कर रहे थे वहां 3 मई तक कंपनी मालिक द्वारा खाना पीना दिया गया. 3 मई के बाद सारे साहब चले गए तब उनके समक्ष खाने पीने की समस्या उत्पन्न होने लगी. मजदूरों ने कहा कि बंगाल सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को घर भेजवाने के लिए पहल नहीं की जा रही है. ऐसे में वे सभी घर जाने के लिए पैदल ही चल दिए. कहा कि दो दिन पैदल चलकर वे सभी चाकुलिया पहुंचे है. मजदूरों के चाकुलिया पहुंचने पर यहां के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रोक कर जानकारी ली और वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन से उन मजदूरों को गढ़वा के लिए रवाना किया.







